बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर बोला हमला: कहा-हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले सनातन धर्म को गाली देने वाले बयान पर चुप थे, इनका विश्वास तो तुष्टिकरण में है
gmedianews24.com, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी माहौल गरमाते जा रहा है। इसी बीच बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी सनातन धर्म को गाली देते वाले बयान पर चुप थे, क्यूंकि इनका विश्वास तो तुष्टिकरण में है।
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्विट किया, जिसमें उन्होंने कहा संसद में कही बातो का किसी ने भी समर्थन नहीं किया लेकिन हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी जरा आप सनातन धर्म को गाली देने वाले मुद्दे पर भी जरा कुछ बोल देते।
नरेंद्र सलूजा ने कहा उदयनिधि स्टालिन, प्रियंक खड़गे, ए. राजा के घर जाकर उन्हें भी कोसते, उनके बयान का विरोध करते लेकिन आपका विश्वास तो सिर्फ़ और सिर्फ़ तुष्टिकरण में ही है।







