[metaslider id="31163"]
Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़

कोरबा में फिर हाथी ने ली ग्रामीण की जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा ! रोज भालू और हाथियों के हमले में बेकसूर लोगों की जान जा रही है। ऐसे ही एक घटना कटघोरा वन मंडल के ग्राम नवापारा में सामने आई जहां हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम से जंगल गया हुआ था तभी उसका सामना हाथियों से हो गया। पिछले एक सप्ताह के दौरान हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और जरूरी कार्रवाई करने में जुट गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह जंगल की तरफ जाने से बचे ताकि किसी भी तरह की जनहानी ना होने पाए।

Related Articles

Back to top button