[metaslider id="31163"]
Breaking NewsUncategorizedछत्तीसगढ़

कोरबा के जंगल में मिली सड़ी-गली लाश:शरीर पर चोट के निशान,

gmedianews24.com, कोरबा में पसान थानांतर्गत कोरबी पुलिस चौकी के ग्राम पाली पठेरी के जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव पुराना बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। देखने से ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। शव सड़क किनारे है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है।

कोटवार के माध्यम से कराई गई मुनादी

पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लाश की पहचान की जा रही है। आसपास के गांवों में सूचना दी गई है। कोटवार के माध्यम से भी मुनादी कराई जा रही है।

लिस की टीम कर रही जांच

पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या अभी कुछ कह नहीं सकते। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस की टीम अलग-अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा

Related Articles

Back to top button