Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़
एसईसीएल कर्मी की मौत मामला, प्रबंधन के पत्र में हुआ खुलासा, अब कार्रवाई किसके खिलाफ होगी यह बड़ा सवाल
gmedianews24.com, गेवरा प्रोजेक्ट के सुरक्षा चैक पर हाईवा की चपेट में आने से मौत के आगोश में समाए एसईसीएल कर्मी जयपाल सिंह के मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस स्थान पर हादसा हुआ वह मार्ग भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। उस मार्ग से केवल हल्के और दुपहिया वाहन ही आवाजाही कर सकते हैं। ऐसे में हाईवा को उस मार्ग पर जाने की ईजाजत किसने दी यह एक बड़ा सवाल है जिससे एक बेकसूर व्यक्ति की जान चली गई।







