[metaslider id="31163"]
Featuredविदेश

एपस्टीन फाइल्स के खुलासे से ब्रिटेन की सियासत में भूचाल, पीएम कीर स्टारमर की कुर्सी खतरे में

gmedianews24.com/लंदन। कुख्यात कारोबारी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स सार्वजनिक होने के बाद दुनिया भर की राजनीति में हलचल मची हुई है। उद्योगपतियों से लेकर बड़े राजनीतिक चेहरों के नाम सामने आने के बाद कई देशों में सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इसका असर अब यूनाइटेड किंगडम (यूके) की राजनीति पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

माना जा रहा है कि इन खुलासों के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की स्थिति कमजोर हो गई है और उनकी कुर्सी खतरे में बताई जा रही है। विपक्ष के हमलों और भीतरखाने बढ़ते दबाव के बीच नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।

शबाना महमूद के नाम पर तेज हुई चर्चा

इसी बीच ब्रिटिश राजनीति में शबाना महमूद का नाम तेजी से चर्चा में है। यदि शबाना महमूद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वे ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री होंगी। उनके नाम को लेकर लेबर पार्टी के भीतर और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच गंभीर मंथन शुरू हो गया है।

शबाना महमूद वर्तमान में ब्रिटिश राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं और उनकी लोकप्रियता हाल के वर्षों में बढ़ी है। एपस्टीन फाइल्स से जुड़े घटनाक्रम के बाद बदले राजनीतिक माहौल में उन्हें एक संभावित मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button