[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Vastu Tips: धन की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस करने होंगे ये तीन वास्तु उपाय

gmedianews24( source) : वास्तु शास्त्र में ऊर्जा संतुलन और सकारात्मकता को बढ़ावा दिया गया है। इसके अनुसार घर में कुछ विशेष स्थानों और दिशाओं का ध्यान रखकर जीवन में सुख-शांति, आर्थिक प्रगति और मानसिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ सरल और प्रभावशाली वास्तु उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। साथ ही इन खास उपाय को सही तरीके से करने पर आप धन की समस्याओं से भी छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

1. ईशान कोण का महत्व
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को सबसे पवित्र दिशा माना गया है, क्योंकि इसे देवताओं का स्थान कहा गया है। इस दिशा को सदैव स्वच्छ और व्यवस्थित रखें। गंदगी या अव्यवस्था से मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है। घर के इस कोने में भगवान की मूर्तियां, धार्मिक ग्रंथ, पूजा का स्थान या छोटा-सा मंदिर बनाना शुभ माना जाता है।

2. मुख्य द्वार पर दीपक जलाना
घर का मुख्य प्रवेश द्वार ऊर्जा का प्रवेश मार्ग होता है। प्रतिदिन शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक जलाना बेहद शुभ और फलदायी होता है। दीपक को दरवाजे के दोनों ओर या केवल दाहिनी ओर रखें। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक शक्तियाों का प्रवेश नहीं होता। शुक्रवार और अमावस्या की रात को यह उपाय अत्यंत फलदायक माना जाता है।

3. उत्तर दिशा का रखरखाव
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी से जोड़ा गया है। यह दिशा आर्थिक उन्नति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। उत्तर दिशा में साफ-सफाई बनाए रखें और अनावश्यक वस्तुएं न रखें।

इस दिशा में मनी प्लांट, क्रिस्टल बॉल, धातु का कछुआ या छोटा-सा एक्वेरियम रखने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। पानी से जुड़ी वस्तुएं, जैसे झरना या फाउंटेन, भी उत्तर दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

Related Articles

Back to top button