[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

ड्रग पैडलिंग केस : नव्या मलिक की रिमांड पूरी, आज फिर पेशी; कई रसूखदारों के नाम आए सामने

.gmedianews24.com/रायपुर। जिले में उजागर हुए बड़े ड्रग पैडलिंग केस में आरोपी नव्या मलिक की पांच दिनों की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो गई है। कोर्ट में आज दोबारा उसे पेश किया जाएगा। पुलिस दोबारा रिमांड मांगेगी या नहीं, इस पर फैसला पेशी के दौरान ही होगा।

जानकारी के मुताबिक, रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में नव्या मलिक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसके संपर्क में शहर के करीब 50 से अधिक लोग थे, जिनमें रसूखदार कारोबारी, राजनीतिक चेहरे और बड़े ब्यूरोक्रेट्स शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पर इन नामों को सामने न लाने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

इधर, रायपुर पुलिस ने नव्या के बॉयफ्रेंड अयान परवेज को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि परवेज भी इस मामले में कई अहम राज खोल सकता है।

गौरतलब है कि अब तक इस ड्रग पैडलिंग मामले में करीब 60 पैडलर्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब के भी कई बड़े पैडलर्स शामिल हैं। इनके खिलाफ टिकरापारा, कोतवाली, पुरानी बस्ती और गंज थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button