
रायपुर। अपनी विवादित और तीखी जुबान के लिए मशहूर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब इस कार्रवाई से नाराज़ होकर महुआ मोइत्रा ने रायपुर पुलिस को ही आड़े हाथों ले लिया है।
महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो जारी कर रायपुर पुलिस को ‘बेवकूफ’ बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने आकाओं की बात सुनने के बजाय गलत कदम उठा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले महुआ मोइत्रा ने एक जनसभा के दौरान अमित शाह का ‘सिर कलम’ करने जैसी विवादित बात कही थी, जिसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया था।
टीएमसी सांसद लगातार अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सीधे रायपुर पुलिस को निशाना बनाकर मामले को और गरमा दिया है।






