
gmedianews24.com/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच बाजार पुरुष और महिलाओं के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। वहीं महिलाएं एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती रहीं। ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां हर रविवार रिवर व्यू रोड पर संडे मार्केट लगता है। राजीव गांधी चौक निवासी नरेंद्र तेंदुलकर भी वहां बैग की दुकान लगाता है। शाम करीब 7 बजे चंद्रकुमार अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचा।
इस दौरान दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि चंद्रकुमार के साथ आई महिला ने चुपके से बैग को अपने थैले में रख ली है। दुकानदार की पत्नी ने पूछताछ की तो महिला ने बैग रखने से इनकार कर दिया। फिर झूठा आरोप लगाने को लेकर विवाद शुरू कर दी।







