[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Vastu Tips: घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए? सुधार लिया तो संवर जाएगी जिंदगी

gmedianews24( source) : घर में अक्सर कोई न कोई बीमार रहता है, आर्थिक तंगी से भी सामना करना पड़ रहा है। जातक अच्छे पैसे कमा रहा है लेकिन कुछ न कुछ परेशानी उसे घेर ही लेती है। ऐसे में आपको अपने घर के वास्तु पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा गया कि आपके ग्रह दशा सब सही हो लेकिन घर का वास्तु खराब हो वो आपको परेशान जरूर करेगा। ऐसे में घर के कई वास्तु आपके परेशानी का कारण बन रहे होंगे और उनमें से एक होगा घर से पानी निकलने की दिशा, जो अगर वास्तु के हिसाब से सही नहीं है तो आपको दिक्कत देगी। आइए जानते हैं कि घर में आने वाले पानी के निकास की व्यवस्था की किस दिशा में होनी चाहिए….

इस दिशा में रखें जल की निकासी व्यवस्था

घर का पानी निकलने के लिए का ढलान हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में होना चाहिए। पूर्व दिशा का नीचा होना, वास्तु के अनुसार यह शुभ होता है। घर की छत का ढलान भी उत्तर पूर्व दिशा में होना ही हितकारी है क्योंकि जब बारिश होती है तो पानी को हमेशा उत्तर या पूर्व के दिशा में बहना चाहिए। इससे आपके घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, घर की नाली हमेशा ढकी होनी चाहिए।

इस दिशा में नहीं होना चाहिए निकासी

घर से निकलने वाले पानी का ढलान किसी भी दशा में दक्षिणा-पश्चिम नहीं होना चाहिए। इससे उसके घर के लोगों के हेल्थ पर असर पड़ता है और वे बीमार रह सकते हैं। अगर जातक के जल निकासी की व्यवस्था पश्चिम दिशा है तो उन्हें संतान संबंधी परेशानी हो सकती है और अगर दक्षिण दिशा में है तो धन को नष्ट करता है। घर की शांति भी खत्म हो जाती है।

Related Articles

Back to top button