Vastu Tips: व्यापार में वृद्धि के लिए करें ये वास्तु उपाय, मिलेगी मनचाही सफलता

Vastu Tips For Business: कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को व्यापार में सफलता नहीं मिलती। हर तरह के प्रयास करने के बाद भी यदि व्यापार में लाभ हासिल नहीं होता, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापारिक स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहद जरूरी होता है, जो सफलता और समृद्धि लाने में मदद करता है। यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए आप कुछ विशेष वास्तु उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्यापार में वृद्धि के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं…
वास्तु उपाय
उत्तर दिशा का रखें ध्यान
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। यहां हरे रंग के तोते की तस्वीर या हरियाली से जुड़े प्रतीक लगाएं। यह बुध ग्रह को भी बल देता है जो व्यापारिक निर्णयों में सहायक होता है।
व्यापार वृद्धि यंत्र
वास्तु और धर्म दोनों में यंत्रों की पूजा को शुभ माना गया है। व्यापार में लाभ के लिए शुभ मुहूर्त में व्यापार वृद्धि यंत्र की स्थापना करें और नियमित पूजन करें।
मुख्य द्वार और तिजोरी की दिशा
ऑफिस या दुकान का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में हो। तिजोरी या कैश काउंटर भी उत्तर दिशा में रखें।
रंगों का प्रभाव
ऑफिस के लिए सफेद, क्रीम या हल्के रंगों का प्रयोग करें। ये रंग सकारात्मकता बढ़ाते हैं और मानसिक शांति देते हैं।
बैठने की दिशा
व्यवसायी का कक्ष दक्षिण-पश्चिम में हो और बैठने की दिशा उत्तर की ओर हो। इसके साथ ही ध्यान रखें कि पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए।
श्वेतार्क गणपति की स्थापना
दुकान या ऑफिस में श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्रीफल स्थापित कर नियमित पूजा करें। सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।
धातु का कछुआ रखें
धातु से बना कछुआ व्यापारिक स्थान पर रखने से धन और सफलता के योग बनते हैं। यह रुके कार्यों को गति देता है।