[metaslider id="31163"]
Featured

Vastu Tips: घर में इन 5 पौधों को लगाने से भरभराकर बरसेगा पैसा, मां लक्ष्मी भी आएंगी आपके द्वार!

gmedianews24( source) : घर में पौधा लगाने से ना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। ये पौधे सुख, शांति और समृद्धि का संकेत माने जाते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं ताकि उन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बना रहता है? जी हां, वास्तु कहता है कि इन पौधों को लगाने से घर में चार चांद तो लगते ही है साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में किन पेड़-पौधों को शुभ माना गया है।

घर में लगाएं ये 5 पौधे

1. तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

वास्तु  के अनुसार घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा लगाने से धन में वृद्धि होती है। यह पौधा धन और समृद्धि की वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। दरअसल, तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। अगर इस पौधे को सही दिशा में और उचित स्‍थान पर लगाया जाए तो आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

2. चमेली का पौधा (Jasmine plant)

चमेली के फूल भी धन वृद्धि के लिए शुभ माने जाते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से ना सिर्फ धन का आगमन होता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप घर के मुख्य द्वार पर चमेली का पौधा लगाते हैं तो इससे सुख-शांति बनी रहती है साथ ही यह परिवार के बीच मनमुटाव को दूर होता है।

3. शमी का पौधा (Shami Plant)

वास्तु के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाना बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। वहीं घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाने से मां लक्ष्मी और धन कुबेर आपके द्वार खींचे चले आएंगे।

4.  मनी प्लांट (Money Plant)

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस पौधे को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना चाहिए।

5. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख-शांति बनी रहती है साथ ही आर्थ‍िक तंगी से छुटकारा मिलता है। इस पौधे को विशेष रूप से दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button