
gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कछुए की मूर्ति को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में सही दिशा और स्थान पर स्थापित करने से न केवल वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का भी वास होता है।
कछुए की मूर्ति रखने से होते हैं ये लाभ
-
घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर रहती है।
-
धन की स्थिरता बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
-
परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य और शांति का वातावरण रहता है।
कहां रखें कछुए की मूर्ति
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कछुए की मूर्ति को घर के उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इसे पानी से भरे पात्र में स्थापित करने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नियमों के अनुसार कछुए की मूर्ति रखी जाए तो घर में निरंतर प्रगति और समृद्धि बनी रहती है।







