[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नेपाल- पूर्व पीएम प्रचंड की बेटी के घर शव बरामद

gmedianews24.com/नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज तीसरा दिन है। हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद भी कई इलाकों में हिंसा जारी है।

आज CPN अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की बेटी गंगा दहल के जले हुए घर से एक शव बरामद किया गया। ललितपुर के SSP श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि शव ढोलाहिटी में स्थित गंगा के आवास से मिला। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी थी, जिसके चलते 25 हजार से ज्यादा केस फाइलें राख में बदल गईं। वहीं, आज सेना ने 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यहां हिंसक प्रदर्शन में अब तक 24 लोगों की मौत हुई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Related Articles

Back to top button