[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

1 लाख की सुपारी देकर युवती की हत्या करवाई:बेल्ट‑चुनरी से गला घोंटा, सिर पत्थर से कुचला

दुर्ग जिले में नौकरी लगाने के नाम पर एक महिला का मर्डर हुआ है। मृतका गंगोत्री जांगड़े 2 युवकों के संपर्क में थी। जिन्होंने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों रुपए लिए थे। जब नौकरी नहीं मिली तो पैसे वापस मांगे। नहीं देने पर थाने में शिकायत करने वाली थी कि इससे पहले ही उसकी लाश मिली।

मामला नगपुरा चौकी क्षेत्र का है। एक 19 साल के लड़के ने महिला की हत्या करने के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी ली थी। 19 सितंबर की रात आरोपी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर महिला को बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर मार डाला फिर पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला।

मर्डर के बाद तीनों ने पास के ढाबे में खाना भी खाया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मास्टरमाइंड आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

Related Articles

Back to top button