[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में पत्नी से अफेयर का शक…पिता को काट-डाला:पीठ-पसली पर किया चाकू से वार, दीवारों में खून के छींटे

रायपुर में बेटे ने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बेटे को शक था कि उसकी पत्नी और पिता का अवैध संबंध है। इसके अलावा पिता के साथ उसका घर के खर्चे को लेकर अक्सर विवाद होता था। गुस्से में बेटे ने चाकू से पिता के पीठ और पसली पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वारदात शनिवार रात साढ़े 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि मजदूर नगर सरोरा में देव प्रसाद सेन (45) की उसके बेटे दिनेश कुमार सेन(21) ने चाकू मारकर हत्या कर दी है।

मृतक की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी। चारों तरफ खून के छींटे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला घटना के पहले पिता-बेटे के बीच जमकर विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button