
नई दिल्ली।’ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध को लेकर मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे को हल करने के लिए भारत को नेतृत्व करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत का रुख बहुत निराशाजनक रहा है। सरकार की गहरी चुप्पी मानवता और नैतिकता के साथ विश्वासघात है। यह भारत की पुरानी विदेश नीति से भी अलग है।
गांधी ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भारत का रुख पीएम नरेंद्र मोदी और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की निजी दोस्ती से प्रभावित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति व्यक्तिगत रिश्तों से तय नहीं होनी चाहिए।







