gmedianews24.com/रायपुर.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर विजय संकल्प शंखनाद रैली को उन्होंने संबोधित किया। जहां उन्होंने 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार की सफलता गिनाई। उन्होंने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे।
साथ ही शाह ने कहा कि, कश्मीर में सालों से परेशान करने वाला 370 का नासूर हमने खत्म किया है। शाह इससे पहले कोंडागांव पहुंचे थे जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर क्लस्टर की बैठक ली।








