[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

पालतू कुत्ते की मौत से दुखी नाबालिग ने उठा लिया बड़ा कदम, परिवार को दे गई जिंदगी भर का गम

gmedianews24.com/यमुनानगर। पालतू कुत्ते से लगाव इतना हुआ कि वो जान से भी प्यारा हो गया। मामला यमुनानगर के आदर्श नगर कैंप का है। यहां पालतू कुत्ते की मौत से दुखी 12 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार गमजदा है। बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं कि वह उन्हें बता देती तो वह दूसरा कुत्ता घर ले आते। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतका के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं।आदर्श नगर कैंप निवासी आसमीन के पास तीन बेटियां व एक बेटा है। बीच वाली बेटी 12 वर्षीय किशोरी कक्षा छह में पढ़ रही थी। कुछ दिन पहले घर पर एक कुत्ता लेकर आए थे। इस कुत्ते से किशोरी को इतना लगाव हुआ कि वह स्कूल से आते ही उसके साथ लिपट जाती। यहां तक कि वह कुत्ते को अपने पास ही सुलाती थी। उसके खाने से लेकर नहाना और घूमाने का काम वही करती थी।पांच दिन पहले कुत्ते की तबीयत अचानक से खराब हुई। वह कुछ खा नहीं पा रहा था। कुत्ता मर गया। परिवार के लोग उसे दफना आए। जिस समय मृत कुत्ते के शव को लेकर जा रहे थे। तब भी किशोरी साथ गई थी। आसमीन ने बताया कि उनकी बेटी कुत्ते की मौत के बाद पूरा दिन रोती रही। उसने खाना तक नहीं खाया। उसे काफी समझाया गया लेकिन वह उदास रहने लगी। स्कूल में जाती तो वहां से आकर घर पर ही गुमशुम रहती।

Related Articles

Back to top button