[metaslider id="31163"]
देश

Retail Inflation Rate: रिटेल महंगाई में रिकॉर्ड गिरावट, सितंबर में 8 साल के न्यूनतम स्तर 1.54% पर आई

Retail Inflation Rate . नई दिल्ली | 13 अक्टूबर 2025 — आम जनता के लिए राहत की खबर है। देश में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) सितंबर 2025 में घटकर 1.54% पर आ गई है, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे निचला स्तर है। इससे पहले अगस्त 2025 में महंगाई दर 2.07% दर्ज की गई थी। खाने-पीने के सामान की कीमतों में आई नरमी को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

IRCTC घोटाला: लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- टेंडर प्रक्रिया में हुआ हस्तक्षेप

क्यों घटी महंगाई दर?

अर्थशास्त्रियों के अनुसार, सब्जियों, दालों, तेल और अनाज की कीमतों में गिरावट की वजह से खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय कमी आई है। इस कारण खुदरा महंगाई में व्यापक गिरावट दर्ज की गई।

आरबीआई की पॉलिसी पर असर?

महंगाई दर के इस ऐतिहासिक स्तर पर आने से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी ब्याज दरों को लेकर नीतिगत निर्णय में लचीलापन मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो आम जनता के लिए कर्ज सस्ता होने की उम्मीद बन सकती है।

Related Articles

Back to top button