[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

त्योहार पर रेल यात्रियों को मिलेगी राहत: रायपुर स्टेशन पर कड़े इंतजाम, क्राउड मैनेजमेंट की समीक्षा

रायपुर, 19 अक्टूबर 2025। त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पिछले दिनों आईजी और डीआईजी ने स्टेशन का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान आरपीएफ कमांडेंट और पोस्ट प्रभारियों के साथ बैठक कर क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की गई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती, पैसेंजर हेल्प डेस्क और प्लेटफार्म पर गश्त बढ़ाई गई है। त्योहार सीजन में विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button