[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

गाजा युद्ध पर ट्रंप की शांति योजना, पीएम मोदी ने किया स्वागत

नई दिल्ली। इजरायल और गाजा के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शांति योजना की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा कि उनकी इस व्यापक योजना से दोनों पक्षों के बीच जारी जंग को समाप्त करने का रास्ता खुल सकता है।

ट्रंप की इस पहल पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और जंग को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”

गौरतलब है कि गाजा और इजरायल के बीच संघर्ष से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में वैश्विक स्तर पर शांति की अपीलें की जा रही हैं। ट्रंप की यह शांति योजना आने वाले दिनों में युद्ध विराम और स्थायी समाधान की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button