[metaslider id="31163"]
Featured

Plants Vastu Tips: ये प्लांट हैं आपके भी घर में तो रहें सतर्क, सूख गए तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

gmedianews24( source) : वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को घर में रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार इन्हें घर में रखने से घर में दरिद्रता आती है. जानते हैं इन पेड़-पौधों के बारे में.

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का खास महत्व माना जाता है. इसके अनुसार घर में रखी हर चीज का घर में रहने वाले सदस्यों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

वास्तु में पेड़-पौधों का भी खास महत्व माना गया है. इसके अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने से बचना चाहिए. इन पौधों को लगाने से घर में दुर्भाग्य और कंगाली आती है.

इमली का पेड़- वास्तु शास्त्र में इमली के पेड़ को बहुत अशुभ माना जाता है. यह पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है. माना जाता है कि इसे लगाने से घर में डर और भय का माहौल बना रहता है.

पीपल का पौधा- वास्तु में पीपल का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है. अगर घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे निकाल कर हटा देना चाहिए.

कांटेदार पौधे- घर के अंदर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. घर में इन्हें रखने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है और परिवारिक सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं.

नींबू का पौधा- घर में नींबू का पौधा रखना अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे वास्तु दोष हो सकता है. इसको घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगती है और कड़वाहट आ जाती है. घर में नींबू का पौधा रखा है तो इसे तुरंत उसे घर से बाहर कर दें.

Related Articles

Back to top button