Breaking NewsFeaturedUncategorizedख़बरेंछत्तीसगढ़
PCC चीफ बैज ने कहा – BJP की सूची से भाजपा कार्यकर्ता मायूस, जानिए कब लगेगी कांग्रेस की सूची पर मुहर…
gmedianews24.com, रायपुर. प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन पहुंचे. आज की बैठक को लेकर बैज ने कहा, आज प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बहुत सारे निर्णय होंगे. 13 तारीख को 4 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. 13 को हमारी सूची फाइनल होगी.
कांग्रेस की सूची में लेटलतीफी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, हम सूची जारी करने में लेट नहीं है. सही समय में हम सही सूची जारी करेंगे. भाजपा की सूची में कोई नया नाम नहीं है. 2018 में जनता ने उन्हें नकारा है. सूची आने के बाद भाजपा और उनके कार्यकर्ता मायूस हैं. बीजेपी हार मान चुकी है, 75 प्लस सीट हम जीतेंगे.







