gmedianews24.com/नई दिल्ली : लोकसभा स्पीकर को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA को अब तृणमूल कांग्रेस का साथ भी मिलता नजर आ रहा है। खबर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन के लिए मना लिया है। इससे पहले खबरें थीं कि भारतीय जनता पार्टी ने भी टीएमसी सुप्रीमो से इस संबंध में बात की थी। स्पीकर उम्मीदवार के सुरेश के ‘एकतरफा’ चुनाव पर टीएमसी ने नाराजगी जाहिर की थी।
राहुल ने मनाया?
टीएमसी नेता और सीएम बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सुरेश की उम्मीदवारी पर आपत्ति जाहिर की थी। अब खबरें हैं कि राहुल ने टीएमसी सुप्रीम से करीब 20 मिनट से बात कर टीएमसी को साध लिया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मंगलवार शाम 5 बजे बातचीत हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात विपक्षी गठबंधन INDIA की एक बैठक भी हुई थी, जिसमें डेरेक ओ ब्रायन और कल्याण बनर्जी भी शामिल थे।






