Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और दुर्गापूजा की महत्वपूर्ण तिथियां
gmedianews24( source) : शारदीय नवरात्रि का इतंजार हर देवी भक्तों को बड़े ही बेसब्री से रहता है। इस साल नवरात्रि शुरू होने में अब बस चंद दिन ही बाकी है। नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान देवी मां के मंदिरों से लेकर घरों तक में माता रानी की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। चारों तरफ देवी मां के भजनों और जयकारों की गूंज सुनाई देती है। इसके अलावा नवरात्रि के पावन मौके पर माता रानी की चौकी, जगराता, कन्या पूजा और गरबा का भी आयोजन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तक रहती है। दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है।
नवरात्रि 2023 कब से शुरू हो रही है?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जो कि 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो रही है। 24 अक्टूबर को ही दशहरा यानी विजय दशमी मनाई जाएगी। आपको बता दें कि कई बार नवरात्रि 9 की जगह 8 दिन की भी रहती है।
नवरात्रि 2023 घट स्थापना शुभ मुहूर्त
- कलश स्थापना शुभ मुहूर्त प्रारंभ- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू
- कलश स्थापना शुभ मुहूर्त समापन- 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
- शारदीय नवरात्रि 2023 आरंभ तिथि- 15 अक्टूबर 2023
नवरात्रि 2023 कैलेंडर
| नवरात्रि 2023 तिथियां | दिन | देवी मां के 9 स्वरूपों के नाम |
| 15 अक्टूबर 2023 | पहला दिन | मां शैलपुत्री |
| 16 अक्टूबर 2023 | दूसरा दिन | मां ब्रह्मचारिणी |
| 17 अक्टूबर 2023 | तीसरा दिन | मां चंद्रघंटा |
| 18 अक्टूबर 2023 | चौथा दिन | मां कुष्मांडा |
| 19 अक्टूबर 2023 | पांचवा दिन | मां स्कंदमाता (पंचमी) |
| 20 अक्टूबर 2023 | छठा दिन | मां कात्यायनी (षष्ठी) |
| 21 अक्टूबर 2023 | सातवां दिन | मां कालरात्रि (सप्तमी) |
| 22 अक्टूबर 2023 | आठवां दिन | मां महागौरी (अष्टमी) |
| 23 अक्टूबर 2023 | नौंवा दिन | मां सिद्धिदात्री (नवमी) |
| 24 अक्टूबर 2023 | दसवां दिन | दशमी तिथि |







