
बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम ग्राम खटियापाटी के पंचायत भवन चौक में खौफनाक घटना घटी। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते योगेश सेन और उसके साथियों ने हरीश सायर उर्फ भका पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट कर चाकू से वार किया, जिससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी हमले में दीप कुर्रे (18) और साहिल सायर (24) भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राणघातक चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मर्ग क्रमांक 117/25 दर्ज कर धारा 194 BNSS के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।







