
Medical Students In Durgapur : पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की shocking घटना सामने आई है। वारदात शुक्रवार को हुई जब पीड़ित छात्रा अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर से लौट रही थी।
बारसूर स्कूल विवाद: बच्चियों ने टीचर पर प्रताड़ना का आरोप, बाहर बैठकर किया विरोध
पुलिस के मुताबिक, रास्ते में 3 लोगों ने उनका मार्ग रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, और इसके बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की।
पीड़ित छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। छात्रा को पास के एक अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।







