[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

पाकिस्तान ने PoK में LoC के पास तैनात किए एंटी-ड्रोन सिस्टम, हवाई निगरानी बढ़ी

medianews24.com/नई दिल्ली। पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) रावलकोट, कोटली और भिंबर सेक्टर में लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य LoC के आसपास हवाई निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता को मजबूत करना बताया जा रहा है।

काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) ऐसी तकनीक है, जो दुश्मन के ड्रोन को पहचानने, ट्रैक करने और उन्हें जैम या मार गिराने में सक्षम होती है। पाकिस्तानी सेना को आशंका है कि भारत की ओर से फिर से ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इसी आशंका के चलते LoC पर 30 से अधिक विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट्स तैनात की गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह तैनाती मुर्री स्थित 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन के माध्यम से की गई है, जो कोटली–भिंबर क्षेत्र की ब्रिगेड्स को संभालती हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और चौकसी बढ़ा दी है।

कौन-कौन से सिस्टम किए गए तैनात?

इनमें प्रमुख रूप से स्पाइडर काउंटर-UAS सिस्टम शामिल है। यह सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए ड्रोन का पता लगाता है और करीब 10 किलोमीटर की दूरी तक छोटे ड्रोन व लोइटरिंग म्यूनिशन की पहचान कर सकता है। यह सिस्टम पोर्टेबल और वाहन-माउंटेड दोनों रूपों में उपलब्ध है।

स्पाइडर एंटी-ड्रोन सिस्टम ड्रोन के कम्युनिकेशन को बाधित कर उसे हवा में रुकने, वापस लौटने या लैंड करने पर मजबूर कर देता है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस तैनाती से LoC के आसपास पाकिस्तान की हवाई निगरानी क्षमता में इजाफा हुआ है, हालांकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button