[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस…रायपुर कोर्ट में चैतन्य की पेशी:बघेल को गिरफ्तार कर सकती है EOW, स्पेशल-कोर्ट में लगाया प्रोडक्शन वारंट का आवेदन

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जेल से पुलिसकर्मी चैतन्य को कोर्ट लेकर पहुंचे। कोर्ट में शराब घोटाला केस में सुनवाई चल रही है। साथ ही EOW को रिमांड देने पर भी सुनवाई चल रही है।

EOW-ACB ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया है। इससे पहले भी EOW ने प्रोडक्शन वारंट दाखिल किया था, लेकिन उस समय चैतन्य बघेल के वकील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें स्पेशल कोर्ट का रुख करने की सलाह दी थी।

बाद में स्पेशल कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद EOW ने दोबारा प्रोडक्शन वारंट एप्लिकेशन दाखिल किया है। ED ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से चैतन्य रायपुर जेल में बंद है।

Related Articles

Back to top button