[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

भारी बारिश से लैंड स्लाइड…पटरियों पर गिरीं चट्टानें:किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत सभी ट्रेनें कैंसिल

छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया है। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर गए हैं, जिसके कारण रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण सुबह करीब 4 बजे त्याडा और चिपुरूपल्ली स्टेशन के बीच भूस्खलन हुआ। एक मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रास्ता साफ कराने का काम शुरू कर दिया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

इधर, मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के दिन भी बारिश होने की संभावना है, जिससे त्योहार की तैयारियों और बाजारों की रौनक पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button