[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

हाथियों के झुंड को भा गई कोरबा की हाईवे, रोजाना शाम को पहुंचकर करते हैं धमा चौकड़ी, वन विभाग को रोकना पड़ता है वाहनों का आवागमन

gmedianews24/कोरबा : कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130  हाथियों के झुंड को भा गया है, जो रोजाना शाम को हाईवे पर पहुंच रहा है। पिछले कई दिनों से हाथी अक्सर हाईवे को पार करते हैं जिसकी वजह से हाईवे की रफ्तार लगातार रुक जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार के शाम लगभग 5:00 बजे एक बार फिर 21 हाथियों का झुंड कटघोरा अंबिकापुर मार्ग के ग्राम मड़ाई के समीप नेशनल हाईवे 130 पर पहुंच गया था, जिसकी वजह से दोनों दिशाओं पर वाहनों की रफ्तार वन विभाग ने रोक दी थी।

लगभग आधे घंटे तक दोनों दिशाओं पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। जैसे ही हाथियों का झुंड जंगल की ओर पहुंचा जिसके बाद फिर से आवागमन को वन विभाग द्वारा शुरू कराया गय। पहले जंगल तक में सीमित रहने वाले हाथियों का झुंड कुछ दिनों से लगातार हाईवे में पहुंच रहा है। इस वजह से लगातार हाईवे की रफ्तार रुक रही है और मार्ग में आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर हाईवे पर भी नजर रख रही है ताकि आमजन की सुरक्षा हो सके और किसी तरह की परेशानी ना हो।

 

Related Articles

Back to top button