[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

KORBA : पुराना बस स्टैंड में अराजक तत्व हुए बेखौफ, शराबियों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, सिटी कोतवाली पुलिस से हुई शिकायत

gmedianews24/कोरबा : शहर में उपद्रवी तत्व इस दिन कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं। आए दिन इनके द्वारा लोगों के साथ मारपीट की जा रही है । ऐसा ही कुछ आनंद रायकवार के साथ पुराना बस स्टैंड में हुआ । यहां कुछ युवकों ने मामूली बात पर आनंद के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में आनंद को काफी चोट लगी है ।

बताया जा रहा है कि पुराना बस स्टैंड में सक्रिय कुछ शराबी लोगों ने आनंद को निशाने पर लिया था फिलहाल आनंद ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की है । देखना होगा की अराजक तत्व पर पुलिस आने वाले समय में किस प्रकार की कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button