
जांजगीर-चांपा।’ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लड़कियों ने 2 बहनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। दोनों लड़कियों ने दोनों बहनों को लात-घूंसों से मारा। बाल खींचकर घसीटा। छाती पर लात मारी। इस दौरान आरोपी लड़कियों के परिजन और बॉयफ्रेंड भी साथ था। इस मारपीट में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं।
मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। लोग लड़कियों का वीडियो बनाते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत चांपा थाने में की है। यह मामला मुकुंद मल्टीप्लेक्स का है। पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी है।




