[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

gmedianews24( source) : कई बार कड़ी मेहनत करके लोग पैसा तो कमा लेते है, लेकिन घर में पैसा टिक नहीं पाता है। बहुत से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका एक कारण आपके घर में वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके समाधान के लिए आप विभिन्न वास्तु उपाय आजमा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को बेहद पवित्र और शुभ प्रतीक माना गया है। यह भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वस्त्र है, जिसे वे सदैव अपने मुकुट में धारण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में सही दिशा में मोर पंख रखने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि धन-संपत्ति में भी वृद्धि होती है।

मोर पंख से दूर होंगी घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां, जानिए अचूक उपाय | Jansatta

दूर होंगे वास्तु दोष
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। यदि इसे उचित स्थान पर रखा जाए, तो यह आर्थिक संकटों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। माना जाता है कि मोर पंख के प्रभाव से घर में कलह कम होता है और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इसका असर तभी होता है जब इसे सही दिशा में रखा जाए।

मोर पंख रखने के लिए सही दिशा
मोर पंख रखने के लिए घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इन दिशाओं में इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और परिवार के सदस्यों में सुख-शांति बनी रहती है। यह न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि आर्थिक समृद्धि को भी बढ़ाता है।

पूजा स्थल और तिजोरी में रखें
मोर पंख को आप अपने पूजा घर में भी स्थान दे सकते हैं। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है और घर में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।

KAHNA's Flute & peacock feather😇

इसके अलावा यदि मोर पंख को तिजोरी में रखा जाए, तो यह धन वृद्धि में सहायक होता है। समय के साथ घर में पैसों की परेशानी कम होती जाती है।

Related Articles

Back to top button