
Kartik 2025 : दिल्ली l हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माने जाने वाला कार्तिक माह 2025 में बुधवार, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसका समापन बुधवार, 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा। यह महीना व्रत, तप, स्नान और दान के लिए अति विशेष माना जाता है। इस दौरान दीवाली, छठ पूजा और तुलसी विवाह जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे।
नई दिल्ली: दशहरा 2025 पर करें शुभ दान, जानें क्या है सबसे लाभकारी वस्तुएं
आइए जानते हैं कार्तिक माह 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सटीक तिथियां:
कार्तिक माह का महत्व:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में भगवान विष्णु चार महीने के योग निद्रा के बाद देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। इस पूरे माह में नदी स्नान, दीपदान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि कार्तिक मास में किया गया कोई भी धार्मिक कार्य कई गुना अधिक फल देता है, जिससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।







