[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस:पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया

gmedianews24.com/बेंगलुरु.कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के बाद अब किडनैपिंग का केस भी दर्ज हो गया है। मैसुरू के कृष्णराजा नगर में रहने वाले 20 साल के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का रेवन्ना ने अपहरण कर लिया है।

युवक ने कहा कि 6 साल पहले उसकी मां रेवन्ना के होलेनरसीपुरा के घर में काम करती थी। तीन साल पहले, उन्होंने काम छोड़ दिया था। पांच दिन पहले रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना उनके घर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमारे घर आ सकती है, उन्हें यौन उत्पीड़न के मामलों की सच्चाई मत बताना।

युवक ने कहा- 29 अप्रैल को रात 9 बजे बबन्ना दोबारा घर आए। वे मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं ले गए। 1 मई को दोस्तों ने मुझे बताया कि मां के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उन्हें रस्सी से बांधकर प्रज्वल द्वारा रेप करते हुए देखा जा सकता है।

युवक ने अपनी मां पर जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद कृष्णराजा नगर पुलिस ने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बबन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। CM सिद्धारमैया ने पुलिस को महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button