[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोयला कारोबारी के ठिकानों पर IT का छापा

gmedianews24.com/रायगढ़.रायगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह 9 बजे इनकम टैक्स ने कोयला कारोबारी बंटी डालमिया के कई ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 अधिकारी-कर्मचारियों की 5 टीम 12 गाड़ियों से पहुंची है। आईटी की टीम ऑफिस और घर समेत अन्य जगहों पर दस्तावेज खंगाल रही है। कारोबारी और उनके सहयोगी मौके से गायब हैं।

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमार स्थित इंड सिनर्जी उद्योग, पार्क एवेन्यू स्थित घर और कार्यालय में जांच चल रही है। इनकम टैक्स की अलग-अलग टीम ने एक साथ सभी ठिकानों पर दबिश दी है। आने वाले दो से तीन दिनों तक जांच जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button