[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

INDIA vs BHARAT Row: ‘भारत’ को हथियार बनाने की तैयारी में विपक्ष, नाम बदलकर बीजेपी पर वार करेगा I.N.D.I.A?

gmedianews24/नई दिल्ली. इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम पर हर किसी का अपना मत है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इंडिया vs भारत (INDIA vs BHARAT) नाम विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

उमर अब्दुल्ला ने ‘इंडिया’ और ‘भारत’ नाम पर मचे विवाद पर कहा कि हम अपने गठबंधन I.N.D.I.A का नाम बदल देंगे। अगर हमें ऐसा लगता है कि इस नाम की वजह से देश का खर्च बढ़ सकता है तो हम गठबंधन का नाम बदलने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस नाम की वजह से हम देशवासियों को परेशान नहीं करना चाहते हैं।

इससे पहले शशि थरूर ने भी इंडिया और भारत विवाद पर I.N.D.I.A गठबंधन का नाम बदलने का संकेत दिया था। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि खुद को हम भारत गठबंधन कह सकते हैं। तभी सत्ताधारी दल भी इस खेल को खेलने बंद करें।

Related Articles

Back to top button