[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बेमेतरा में नाबालिग ने युवक को चाकू गोदकर मार-डाला:समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट, स्टोरी हटाने कहा तो हुआ था विवाद

बेमेतरा।’ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सतनामी समाज के युवक की हत्या कर दी गई। 25 सितंबर की शाम 7 बजे साहू समाज नाबालिग युवक ने टार्जन गायकवाड़ (23) को चाकू से गोदकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर नाबालिग (16 साल) ने सतनामी समाज के खिलाफ स्टोरी लगाई थी। टार्जन गायकवाड़ ने नाबालिग से स्टोरी हटाने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी नाबालिग ने टार्जन को देख लेने की धमकी दी थी। वह डेढ़ महीने से फरार था। शुक्रवार की शाम वह गांव आया और चौक पर टार्जन के पेट पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद रात में ही सतनामी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, 26 सितंबर शुक्रवार की सुबह सतनामी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आरोपी को फांसी देने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button