[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

7 साल बाद पीएम मोदी का चीन दौरा, रेड कार्पेट पर हुआ भव्य स्वागत

gmedianews24.com/नई दिल्ली/तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा संपन्न कर शनिवार को चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां उनका रेड कार्पेट बिछाकर भव्य स्वागत किया गया।

सात साल बाद जब पीएम मोदी ने चीन की धरती पर कदम रखा, तो एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

इसके बाद पीएम मोदी के सम्मान में तियानजिन के एक होटल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की झलक देखने को मिली। खास बात यह रही कि यह प्रस्तुतियां चीनी कलाकारों ने दीं, जो लंबे समय से भारतीय शास्त्रीय कला का अध्ययन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button