
तिरुवनंतपुरम। केरल में आज एक असामान्य घटना सामने आई जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान गड्ढे में फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकाला।
Raigarh Violence : रायगढ़ में शराब न देने पर युवक पर चाकू हमला, दिवाली की शाम रक्तरंजित
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थीं। हेलिकॉप्टर को गड्ढे से निकालने का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई खतरा नहीं हुआ और लैंडिंग के बाद यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। प्रशासन ने क्षेत्र में हेलिकॉप्टर लैंडिंग से संबंधित सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है।





