[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

22 जनवरी को केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 5 राज्यों में दिनभर का अवकाश

gmedianews24.com/नई दिल्ली.अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देश के केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इसको लेकर सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए ताकि लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देख सकें।

इसके अलावा 5 राज्यों में दिनभर का अवकाश रहेगा। वहीं, 7 राज्यों में मीट और शराब की बिक्री नहीं होगी।

अयोध्या में अभी अस्थायी मंदिर में भगवान श्रीरामलला और उनके छोटे भाइयों के साथ भक्तों को दिव्य दर्शन दे रहे हैं।
अयोध्या में अभी अस्थायी मंदिर में भगवान श्रीरामलला और उनके छोटे भाइयों के साथ भक्तों को दिव्य दर्शन दे रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन कितने राज्यों में छुट्टी
अब तक 5 राज्यों ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इनमें UP, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा शामिल हैं। राजस्थान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग आज यानी 18 जनवरी को होगी, जिसमें 22 जनवरी को सरकारी अवकाश को लेकर फैसला होगा।

Related Articles

Back to top button