gmedianews24.com/वाराणसी। मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया। फ्लाइट को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एयरपोर्ट के सभी हिस्सों को सील कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
जांच के दौरान फ्लाइट के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर लिखा था — “BOMB GOOD BYE”। इस नोट के मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल बम स्क्वॉड की टीम पूरे विमान की बारीकी से जांच कर रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, यह धमकी शरारत या झूठी सूचना भी हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने तक सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
फिलहाल इस घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस और CISF के अधिकारी जांच में जुटे हैं। यात्रियों को सुरक्षित लाउंज में रखा गया है और आगे की फ्लाइट व्यवस्था की जा रही है।
वाराणसी। मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया। फ्लाइट को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।