
gmedianews24.com/हरियाणा। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज मंगलवार, 13 नवंबर को अपने छठे और आखिरी दिन में है। यह यात्रा हरियाणा के होडल अनाज मंडी से शुरू होकर दोपहर बाद उत्तर प्रदेश बॉर्डर पार करेगी। छह दिनों से जारी यह यात्रा आज भी राज्य में करीब 8 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
बीते बुधवार को यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें करीब 100 डिग्री बुखार हो गया था और वह सड़क पर ही लेट गए थे। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और 2 दिन आराम की सलाह दी थी। इसके बावजूद धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा जारी रखी और कहा कि “यह सनातन एकता की यात्रा है, इसे अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता।”
यात्रा के दौरान एक मुस्लिम सरपंच ने भी धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। इस पर शास्त्री ने कहा— “हर बार तुम्हारी कौम पर सवाल उठता है, अपने युवाओं को समझाइए और अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाइए।” उनके इस बयान पर बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन जताया है।
इसी बीच, बुधवार को भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनसे दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा— “ये कुछ लोगों की मानसिकता है, ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्टों से कुछ नहीं होता।” उनके इस बयान पर अब विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।






