[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

लाल किला धमाके के बाद पीएम मोदी ने बुलाई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की अहम बैठक, बोले- साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा

gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में 10 नवंबर को हुए भीषण धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद रहे। बैठक में धमाके की जांच, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने जांच एजेंसियों को आतंकियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान यात्रा से लौटते ही सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने लाल किला धमाके में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21 लोग घायल हुए थे। जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का हाथ है, जिसमें कुछ डॉक्टर और प्रोफेसर शामिल हैं। इस मामले में हरियाणा, कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

सरकार अब ऑपरेशन “सिंदूर” के तहत इस नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी में जुटी है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button