[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर — मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज बुच्चन्ना और शीर्ष नक्सली पापाराव की पत्नी उर्मिला की मौत, पापाराव फिर फरार

gmedianews24.com/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 2 शवों की पहचान हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और शीर्ष नक्सली नेता पापाराव की पत्नी उर्मिला शामिल हैं।

पापाराव फिर बच निकला
सूत्रों के अनुसार, पापाराव इस मुठभेड़ में भी जान बचाकर भागने में सफल रहा। वहीं, अन्य 4 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरहद पर हुई थी, जहां 3 महिला नक्सली भी ढेर हुईं।

ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव बरामद कर उन्हें लाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में DRG (जिला रिजर्व गार्ड) के जवान नक्सलियों के शवों को ढोते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button