
gmedianews24.com/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मोतियाबिंद ऑपरेशन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बीजापुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ दिन बाद 9 मरीजों की आंखों की रोशनी कम हो गई है। सभी प्रभावित मरीजों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
24 अक्टूबर और 8 नवंबर को हुए थे ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, 8 मरीजों का ऑपरेशन 24 अक्टूबर को और एक मरीज का ऑपरेशन 8 नवंबर को किया गया था। सर्जरी के कुछ दिन बाद मरीजों को आंखों में तकलीफ और रोशनी धुंधली पड़ने की शिकायत हुई। जब वे दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे, तो प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को रायपुर रेफर किया गया।
इन मरीजों की रोशनी हुई कमजोर:
-
अवलम डोग्गा (56), निवासी तर्रेम
-
पुनेम जिम्मो (62), निवासी टीमापुर
-
मडियम मासे (67), निवासी टीमापुर
-
अलवम कोवे (52), निवासी तर्रेम
-
अलवम पोज्जे (70), निवासी टीमापुर
-
बुधनी डोढ़ी (60), निवासी तर्रेम
-
पदम शन्ता (54), निवासी टीमापुर
-
पेड्डू लक्ष्मी (62), निवासी टिमीदी
-
अलवम सोमे (70), निवासी तर्रेम





