[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की बड़ी तैयारी: अगले शिक्षा सत्र में समय पर मिलेंगी किताबें, टेंडर जल्द जारी — गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) ने आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बच्चों को समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस बार छात्रों को सत्र शुरू होने से पहले ही सभी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए कागज खरीदी और प्रिंटिंग का टेंडर अगले एक-दो दिनों में जारी किया जाएगा।

निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने कहा कि प्रिंटिंग और सप्लाई में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो फर्मों पर भारी जुर्माना, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

राजा पांडेय ने बताया कि पिछले सत्र में कागज सप्लाई में देरी करने के कारण दो फर्मों पर क्रमशः 30 लाख और 80 लाख रुपये का पेनाल्टी लगाया गया है। साथ ही, दोनों कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निगम ने दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Back to top button