
gmedianews24.com/मुंबई। बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता Dharmendra की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए धर्मेंद्र को अब ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एम्बुलेंस के जरिए उन्हें घर ले जाया गया, जहां अब उनका इलाज जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा था। परिवार ने अब उन्हें घर पर ही उपचार जारी रखने का फैसला लिया है।






